ऊना, 01 अप्रैल : सदर थाना के तहत ग्राम पंचायत में वीरवार सुबह हुए एक जमीनी विवाद में आपसी झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें एक आइटीबीपी जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हत्यारे ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है।
बताया जा रहा है कि आपसी जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था और सुबह वीरवार सुबह यह विवाद ओर बढ़ गया। नगड़ा के वार्ड नंबर 7 के निवासी जसवंत सिंह ने इस विवाद में तैश में आते हुए विपन कुमार (37) निवासी नगड़ा, जोकि आइटीबीपी में कार्यरत है पर गोली चला दी। इससे विपन कुमार की मौत हो गई।
शव को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। गोली चलाने वाले जसवंत सिंह ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
सुबह-सुबह हुई इस घटना ने ऊना में एक बार दहशत का माहौल बना दिया और जमीनी विवाद ने एक आइटीबीपी जवान को अकाल मृत्यु का ग्रास बना दिया। एसपी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली पुलिस कार्रवाई कर रही है ,गोली चलाने वाले ने खुद आत्मसमर्पण कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।