• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / किन्नौर / किन्नौर : टावर की आड़ में लाखो की धोखाधड़ी, देहरादून से महिला व पुरुष गिरफ्तार

किन्नौर : टावर की आड़ में लाखो की धोखाधड़ी, देहरादून से महिला व पुरुष गिरफ्तार

March 31, 2021 by जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 31 मार्च : 4G टावर लगाने के नाम पर किन्नौर के एक व्यक्ति से 4 लाख 54 हज़ार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने पुरुष व महिला को देहरादून से गिरफ्तार  किया है।

किन्नौर : टावर की आड़ में लाखो की धोखाधड़ी, देहरादून से महिला व पुरुष गिरफ्तार
दबोचे गए आरोपी पुलिस टीम के साथ

जानकारी के मुताबिक विद्या कुमार गांव व डा, पूनंग तह. निचार  के शिकायत पत्र पर थाना टापरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। एसपी ने कहा कि  शिकायतकर्ता से फोन द्वारा 4G मोबाईल फोन टावर लगवाने की आड में 4,54 000/- की ठगी की गई थी। आरोपी बाहरी राज्यों से सम्बन्धित होने के कारण तफ्तीश के लिए एसआईटी का गठन किया गया। 

थाना टापरी से पुलिस की पहली टीम विजय के नेतृत्व में तथा दूसरी टीम भवनेश के नेतृत्व में व तीसरी टीम प्रभारी थाना टापरी किरण कुमारी के नेतृत्व में उत्तराखंड रवाना हुई।

एसपी ने कहा कि जांच में साक्ष्य सामने आए कि ठगी करने वाला यह गिरोह उत्तराखंड के देहरादून से ऑपरेट कर रहा था। देहरादून पहुंच कर छानबीन में मास्टर माईंड रिंकू के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले रिंकू के कब्जे से 8 मोबाइल, एक लैपटॉप व अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया। इसके बाद  एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

एसपी ने कहा कि जांच में मालूम हुआ कि ये लोग पूरे देश में लोगों से 4G मोबाइल फोन टावर लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर के लाखों रुपये लूट चुकें है।साक्ष्य सामने आने पर दोनों को  गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर मामले की जांच को गति देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की सम्भावना हैं क्योंकि इस ग्रुप के तार पूरे देश में फैले हुए है।

About जीता सिंह नेगी

Filed Under: किन्नौर, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Kinnaur news



Copyright © 2021