लड़भडोल/लक्की शर्मा : आज बुधवार को यूको बैंक लड़भडोल के स्टाफ कर्मचारी रंगील सिंह ठाकुर बतौर हैड कैशियर सेवानिवृत्त हुए। आज यूको बैंक में अपनी आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए उन्होंने स्टाफ को तथा अन्य लोगों को नम आंखों से अलविदा कहा। उन्होंने यूको बैंक में 36 वर्ष अपनी सेवाएं दी।
लड़भडोल में 6 वर्ष पहले यूको बैंक लड़भडोल की शाखा खुली थी, तब से लेकर आज तक रंगील सिंह ठाकुर यहां पर कार्यरत थे और लोगों को अपनी अच्छी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।इस दौरान बैंक के मैनेजर एसएस राणा ने बताया कि रंगील सिंह ठाकुर एक बहुत अच्छे इंसान है। उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा है। उन्होंने बैंक में बहुत अच्छी सेवाएं दी है जिसके कारण उनको हमेशा याद रखा जाएगा।
भविष्य में भी अगर उनको बैंक के कार्य में समस्या आती है तो वे रंगील सिंह ठाकुर से संपर्क करेंगे। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों में यूको बैंक मैनेजर एसएस राणा, अंकुर शर्मा, मुकेश कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शाल टोपी तथा अन्य उपहारों के साथ रंगील सिंह ठाकुर को विदा किया।