संगड़ाह, 31 मार्च, उपमंडल संगडाह की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व यूनियन की अध्यक्ष नीलम ठाकुर का पिछले कल पीजीआई में निधन हो गया, जिस कारण पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नीलम ठाकुर मूलतः संगडाह के निकटतम गांव अंधेरी की रहने वाली थी और आंगनबाड़ी में सहायिका थी। लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही थी।
प्राथमिक शिक्षक संघ संगडाह के अध्यक्ष तपेंद्र ठाकुर की धर्मपत्नी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्लड कैंसर हो गया था। इसी कारण कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और पीजीआई चंडीगढ़ से उनका इलाज चल रहा था। जिससे पिछले कल पीजीआई में उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, रविंद्र चौहान पूर्व विधायक रूप सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके अचानक दुनिया से चले जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है। आज उनके गांव अंधेरी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।