• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत एक जख़्मी 

ऊना : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत एक जख़्मी 

March 30, 2021 by MBM News Network

ऊना, 30 मार्च : जिला के हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पंजावर गांव में सोमवार देर शाम पेश आए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया है। मृतक की पहचान गगरेट उपमंडल के तहत पड़ते मावा सिंधिया गांव निवासी (21) सौरभ पुत्र राजकुमार के रूप में की गई है।

ऊना : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत एक जख़्मी 

वहीं घायल युवक की पहचान जॉनी ठाकुर पुत्र रुस्तम निवासी नगनोली के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जबकि घायल को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ले जाया गया है।  घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ अपनी बाइक पर पंजावर से कहीं जा रहा था, इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे जॉनी ठाकुर की बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं जॉनी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सौरव को मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी अनिल मेहता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल भेजा गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2021