• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / हिमाचल में हुए भीषण अग्निकांड में परिवार का अंश सुरक्षित, दादी-पोते की बची जान

हिमाचल में हुए भीषण अग्निकांड में परिवार का अंश सुरक्षित, दादी-पोते की बची जान

March 29, 2021 by MBM News Network

चम्बा, 29 मार्च :  हिमाचल के चंबा में हुए भीषण अग्निकांड में दादी व पोता सुरक्षित बच गए। साथ ही परिवार का अंश बच गया है। जबकि माता-पिता की दो मासूम सहित मौत हो चुकी है। मृतकों में 30 वर्षीय देसराज, 25 वर्षीय डोलमा सहित 2 बच्चे शामिल हैं।

हिमाचल में हुए भीषण अग्निकांड में परिवार का अंश सुरक्षित, दादी-पोते की बची जान
अग्निकांड में जला घर  

अग्निकांड के समय घर में सात वर्षीय बड़ा बेटा अपनी दादी के साथ मकान के दूसरे कमरे में सो रहा था। जबकि, देसराज अपनी पत्नी व अन्‍य दो बच्चों के साथ अन्य कमरे में सो रहा था। आग लगने की भनक लगते ही देशराज का बड़ा बेटा अपनी दादी सहित मकान से बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन अन्य लोग जब तक बाहर निकलते तब तक देर हो चुकी थी।

सुरक्षित बाहर निकलने के बाद दादी व पोते ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। दादी व पोते की चीख-पुकार सुनकर लोग घरों से बाहर निकलने व आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। 
सूचना मिलते ही पुलिस थाना तीसा के थाना प्रभारी सुरेंद्र की अगुवाई में पुलिस दल तुरंत घटना स्थल की और रवाना हो गया और रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारणों को फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: chmba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2021