• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / एक महीने पहले शादी के फेरे लेने वाली 24 साल की महिला ने किया सुसाइड 

एक महीने पहले शादी के फेरे लेने वाली 24 साल की महिला ने किया सुसाइड 

March 29, 2021 by MBM News Network

ऊना,29 मार्च: बंगाणा उपमंडल के तहत ठठूंह गांव में 24 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नेहा कुमारी पत्नी दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। 

        पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नेहा कुमारी की शादी महज एक माह पूर्व ही दिलबाग सिंह से हुई थी। मूल रूप से बिहार की रहने वाली नेहा कुमारी शादी से पूर्व अपने परिवार के साथ हरोली उपमंडल स्थित एक झुग्गी झोपड़ी में रहती थी।

विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। डीएसपी हेड क्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों समेत उसके मायके पक्ष के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। सोमवार सुबह मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Suicide in Himachal, una news, Una News in Hindi



Copyright © 2021