शिमला, 28 मार्च : हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों में पार्टी चिन्हों पर होने जा रहे चुनाव में अनुशासन तोड़ने वाले अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने सोलन नगर निगम चुनाव में अनुशासनहीनता पर ब्लाक उवाध्यक्ष समेत तीन लोगों को छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया है।पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से विकास ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर व वार्ड नंबर 7 से सुनीता को आगामी छ सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।