• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : नाम वापसी से ठीक पहले भाजपा ने बदले दो टिकट, वार्ड नंबर 6 व 15 में फेरबदल

मंडी : नाम वापसी से ठीक पहले भाजपा ने बदले दो टिकट, वार्ड नंबर 6 व 15 में फेरबदल

March 27, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 27 मार्च : नाम वापसी से ठीक पहले मंडी में भाजपा से अपने दो उम्मीदवारों के टिकट बदल दिए। वार्ड नंबर 6 और 15 के प्रत्याशियों के टिकटों में भाजपा ने फेरबदल करके सबको चौंका दिया है और कुछ को नाराज भी कर दिया है।

मंडी : नाम वापसी से ठीक पहले भाजपा ने बदले दो टिकट, वार्ड नंबर 6 व 15 में फेरबदल

 वार्ड नंबर 6 से भाजपा ने पहले विनोद कुमार को पार्टी का प्रत्याशी बनाया था और विनोद कुमार ने पार्टी के टिकट के बाद अपना नामांकन भी भरा था। लेकिन आज जब नाम वापसी का समय आया तो भाजपा ने प्रशासन को दिए जाने वाले पत्र में अपने प्रत्याशी का नाम बदल दिया। भाजपा ने यहां से वीरेंद्र सिंह आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि विनोद कुमार अब आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

 इस वार्ड से 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरा टिकट वार्ड नंबर 15 दौहंदी का बदला गया है। यहां से पार्टी ने मीना देवी पत्नी महंत राम को अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि अब भाजपा ने यहां से पूजा धीमान को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा यहां से मीना देवी को मनाने में कामयाब रही है और मीना ने अपना नाम वापिस ले लिया है। इस वार्ड से चार उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन ऐन वक्त पर टिकटों में फेरबदल करने को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2021