• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / अम्ब के बणे दी हट्टी से नाबालिग लड़की गायब

अम्ब के बणे दी हट्टी से नाबालिग लड़की गायब

March 28, 2021 by MBM News Network

ऊना, 28 मार्च : पुलिस थाना अम्ब के तहत बणे दी हट्टी में परिवार के साथ डेरा लगा कर रह रहे पंजाब के चरवाहे ने अपने पड़ोसी  युवक पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।  पिता ने इस बाबत पुलिस थाना अम्ब में शिकायत देकर नाबालिग बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई है।

अम्ब के बणे दी हट्टी से नाबालिग लड़की गायब

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब में दी शिकायत में उक्त लड़की के पिता का कहना है कि वह भैंसे चराने का काम करता है और आजकल बणे दी हट्टी में डेरा लगाकर भेंसे चराने का काम कर रहा है। लेकिन गत 24 मार्च  सुबह करीब 10:30 बजे से उसकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी गायब है। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर ही बेटी को तलाश करने की कोशिश की। लेकिन घटना के चार दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

उसने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला आरोपित युवक अमन कबाड़िया निवासी कीर्ति नगर गली नंबर -7 होशियारपुर भी उसकी दिन से गायब है। उसे पूरा शक है कि आरोपित युवक ही उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया गया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने लकड़ी के पिता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021