लाहौल, 27 मार्च : जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दालंग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें चार लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार एक वाहन (एचपी 66-2418) अचानक सडक़ पर पल्ट गया, जिसमें चार लोग सवार थे। हादसे में चारों लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। यह हादसा एनएच-003 में दालंग गांव के पास हुआ है। पुलिस मामले की की तहकीकात करने में जुट गई है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।