सोलन, 27 मार्च : नगर निगम चुनावों के चलते सोलन इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। भाजपा कांग्रेस में मुद्रा के साथ साथ निजी आरोप प्रत्यारोप भी जारी है। कुलदीप राठौर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे तो वहीं कल मुख्यमंत्री सोलन में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सोलन नगर निगम की सभी 17 सीटों पर कांग्रेस की हवा है व लोगों में कांग्रेस के पक्ष में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं भाजपा नेतृत्वहीन पार्टी है व इनके नेता देश को कौड़ियों के भाव बेच रहे हैं। जिस से आम जनता परेशान है।
बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया कि भाजपा के कार्यकाल में सोलन सहित पूरे प्रदेश का विकास ठप है। उन्होंने भाजपा के नेताओं को चैलेंज किया है कि वह उनके साथ खुली बहस करे। उन्होंने बिंदल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये व कहा कि राजीव बिंदल ने सोलन का बेडा गर्क किया है व तभी वह सोलन छोड कर नाहन चुनाव लड़ने गए। उन्होंने कहा कि राजीव बिंदल अपने आप को फील्ड मार्शल समझते है लेकिन इस बार कांग्रेस उनकी पूरी हेकडी निकालेगी।
निश्चित तौर पर विकास के मुद्दे से भटके कांग्रेस भाजपा के नेता आरोप प्रत्यारोप जारी है। बीते पांच वर्षों में भाजपा की नगर परिषद सोलन में थी लेकिन ना तो पानी की समस्या दूर हुई ना ही सीवरेज की लेकिन अब नेताओं को इन समस्याओं की याद आ रही है। कांग्रेस हो या भाजपा जनता की याद सिर्फ चुनावों में ही आती है बाकी विकास कितना हो रहा है यह जनता जानती है।