• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / सिरमौर : शराब के नशे में फंदे से झूल गया प्राथमिक स्कूल का शिक्षक, मौत

सिरमौर : शराब के नशे में फंदे से झूल गया प्राथमिक स्कूल का शिक्षक, मौत

March 27, 2021 by MBM News Network

नाहन, 27 मार्च : पांवटा साहिब की एकता कालोनी में शराब के नशे में प्राथमिक स्कूल का शिक्षक फंदे से झूल गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जेबीटी शिक्षक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय धरेश्वर सैनी के तौर पर की गई है। पिछले कुछ दिन से अपनी पत्नी को सुसाइड करने की बात भी कह रहा था। कमरे से पुलिस ने राॅयल स्टैग का पौआ भी बरामद किया है।

सिरमौर : शराब के नशे में फंदे से झूल गया प्राथमिक स्कूल का शिक्षक, मौत

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि शराब के नशे में शिक्षक चादर को फंदा बना कर झूल गया। पुलिस ने पत्नी के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। 2008 में हिन्दू रीति-रिवाज से वो परिणय सूत्र में बंधा था। छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। बीती रात सवा 9 बजे के आसपास उसकी पत्नी खाना बना रही थी। बच्चे कमरे में टीवी देख रहे थे।

इसी दौरान धरेश्वर सैनी का फोन बजा। पत्नी ने कमरे में जाने पर पाया कि लाईट आॅफ थी। लाईट आॅन की तो देखा पति फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसी विवेक गुप्ता ने उसे नीचे उतारा। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब का अधिक सेवन करने के बाद फंदे से झूल गया।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2021