• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / अनिल शर्मा ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को बताया ’’ड्रामची’’

अनिल शर्मा ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को बताया ’’ड्रामची’’

March 26, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी 26 मार्च : पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक अनिल शर्मा ने प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को ’’ड्रामची’’ बताया है। आज पंडोह में आयोजित महिला सम्मान समारोह के दौरान अनिल शर्मा ने महेंद्र सिंह ठाकुर के प्रति जमकर अपना गुब्बार निकाला।

अनिल शर्मा ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को बताया ’’ड्रामची’’

बता दें कि यह समारोह ग्राम पंचायत पंडोह और अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की तरफ से आयोजित किया गया था, जिसमें सदर विधायक अनिल शर्मा को बतौर मुख्यातिथि बुलाया गया था। अपने संबोधन में अनिल शर्मा ने स्थानीय विकास की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ समय पहले ड्रामची महेंद्र सिंह ठाकुर पंडोह आए थे और लाखों की घोषणाएं करके गए थे लेकिन आज दिन तक कुछ नहीं मिला। अनिल शर्मा ने कहा कि जो आपका विधायक है वहीं आपके लिए खड़ा होगा। वो चाहे कम ही देगा, लेकिन उसे अपने क्षेत्र की जनता के बारे में पता होता है।

वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथ लिया। अनिल शर्मा ने कहा कि उनके घर के पास 20 मीटर लंबा पुल विधायक प्राथमिकता के तहत बन रहा है जिसका काम रूका हुआ है जबकि हणोगी के पास 300 मीटर लंबा पुल बन रहा है जिसका काम दिन रात चल रहा है क्योंकि वह पुल सराज के लिए बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिला में सिर्फ सराज और धर्मपुर क्षेत्रों में ही काम हो रहा है जबकि बाकी क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने पंडोह में अम्बेदकर भवन में शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रूपए देने का ऐलान भी किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को ऐच्छिक निधि से 15 हजार देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल देकर सम्मानित भी किया।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news



Copyright © 2021