घुमारवीं, 25 मार्च : हिमाचल प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग के स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है। आपको बताते चलें कि घुमारवीं के विधायक व मंत्री राजेन्द्र गर्ग की तबीयत कुछ दिन पहले ख़राब हो गई थी, जिसके चलते राजेन्द्र गर्ग को शिमला आईजीएमसी शिमला में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब दिन प्रति दिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मंत्री राजेन्द्र गर्ग का हाल जानने कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शिमला आईजीएमसी पहुंचे थे।
आपको बताते चलें कि पार्टी कोई भी हो लेकिन मुश्किल वक्त में सब अपना भेद भाव भुला देते हैं। राजेन्द्र गर्ग की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की, लेकिन जहां दोस्त और चाहनेवाले आगे रहे वहां कांग्रेस के लोग भी पीछे नहीं रहे। घुमारवीं से उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पूर्व विधायक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी ने सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके अलावा विधायक रामलाल ठाकुर, जीत राम कटवाल, सुभाष ठाकुर पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, बीरू राम किशोर ठाकुर, बबर ठाकुर, कश्मीर सिंह जिला पार्षद आईडी शर्मा ने उनके स्वास्थ्य के लिए सोशल मीडिया पर कामना की थी। राजेन्द्र गर्ग व परिवार वालों ने सभी लोगों का धन्यवाद किया है कि उनकी दुआओं से अब सेहत में सुधार हुआ है और जल्दी ही आम जनता के बीच में होगे।