• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / नगर निगम चुनाव : मंडी में 15 वार्डों से 102 प्रत्याशी मैदान में, 56 निर्दलीय

नगर निगम चुनाव : मंडी में 15 वार्डों से 102 प्रत्याशी मैदान में, 56 निर्दलीय

March 24, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 24 मार्च : नवगठित नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के लिए पहली बार होने जा रहे चुनावों को लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 वार्डों से 102 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरकर चुनावी ताल ठोक दी है।

नगर निगम चुनाव :  मंडी में 15 वार्डों से 102 प्रत्याशी मैदान में, 56 निर्दलीय

 बता दें कि इसमें पार्टियों के 46 प्रत्याशी जबकि 56 निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इस बार नगर निगम के चुनावों को पार्टी सिंबल पर करवाया जा रहा है। ऐसे में राजनैतिक दलों ने अपने अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के लिए भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 15, आम आदमी पार्टी ने 14 जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी को पड्डल वार्ड से कोई प्रत्याशी नहीं मिल सका। जब तक प्रत्याशी मिला तब तक नामांकन का समय समाप्त हो चुका था। 

वहीं माकपा ने सिर्फ पड्डल और मंगवाई वार्डों से ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र बैहना से आए हैं। यहां 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर नवनिर्मित नेला वार्ड है, जहां से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा पड्डल, मंगवाई, सन्यारड, तल्याहड़, पैलेस-1 और थनेहड़ा से 7-7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा खलियार, सुहड़ा और समखेतर से 6-6 प्रत्याशी जबकि पैलेस-2 और भगवाहन से 5-5 जबकि पुरानी मंडी से और दौहंदी वार्ड से सबसे कम चार प्रत्याशी मैदान में हैं। 

पार्टी प्रत्याशी को छोड़कर निर्दलियों की बात की जाए तो अधिकतर निर्दलीय टिकट न मिलने से खफा होकर चुनावी मैदान में कूद गए हैं और यही सभी प्रत्याशियों के समीकरण भी बिगाडेंगे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2021