• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : 50 वर्षीय कानूनगो मृत्यु के बाद निकला संक्रमित, 1 सप्ताह पहले लगवाई थी वैक्सीन

ऊना : 50 वर्षीय कानूनगो मृत्यु के बाद निकला संक्रमित, 1 सप्ताह पहले लगवाई थी वैक्सीन

March 22, 2021 by MBM News Network

ऊना, 22 मार्च : उपमंडल बंगाणा के थानाकलां कस्बे में 50 वर्षीय कानूनगो मृत्यु के बाद संक्रमित निकला है। इस व्यक्ति ने करीब 1 सप्ताह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन भी लगवाई थी। लेकिन बताया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद से यह व्यक्ति अस्वस्थ  ही चल रहा था।

ऊना : 50 वर्षीय कानूनगो मृत्यु के बाद निकला संक्रमित, 1 सप्ताह पहले लगवाई थी वैक्सीन
File Photo

सोमवार सुबह 7:00 बजे  इस व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसकी वजह से इस के बेटे ने इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना कला में उपचार के लिए भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद इसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन चिकित्सकों की टीम ने जब इसका  कोरोना का टेस्ट किया तो यह पॉजिटिव निकला। इस व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने से अस्पताल व थाना कलां बाजार में हड़कंप मच गया।

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मृतक व्यक्ति के शव को पीपी किट में पैक कर दिया। मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए  टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शिमला जिला के रोहड़ू  क्षेत्र का कानूनगो मोहन लाल पेखा अपने बेटे सहित थाना कलां  कस्बे में अपने बेटे सहित किराए के मकान में पिछले तीन-चार सालों से रह रहा था।

मृतक व्यक्ति के बेटे ने बताया कि वैक्सीन लगवाने से पहले  पिता पूर्णतया  स्वस्थ थे व कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर  वैक्सीन की पहली  डोज  ली थी। लेकिन वैक्सीन लगाए जाने के बाद  पिता बिस्तर से नहीं उठ पाए व सोमवार के दिन अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। 

उधर इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी एसके कालिया ने बताया कि व्यक्ति की अस्पताल में आने से पहले ही मृत्यु हो गई थी, लेकिन जांच के बाद मृतक कोरोना पॉजिटिव निकला है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2021