• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / सोलन में 3 हजार टैक्सियों के थमे पहिए, यूनियन का रोष प्रदर्शन

सोलन में 3 हजार टैक्सियों के थमे पहिए, यूनियन का रोष प्रदर्शन

March 22, 2021 by अमरप्रीत सिंह

 सोलन, 22 मार्च : देशभर में आज टैक्सी यूनियन हड़ताल पर है। हिमाचल प्रदेश में भी टैक्सी यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया था, जिसके चलते सोलन में भी ”हिमाचल टैक्सी यूनियन” ने बाईपास पर अपना रोष प्रदर्शन जताया। जिला भर में करीब 3000 टैक्सी चालकों ने अपना रोष प्रदर्शन जाहिर करते हुए टैक्सियों के पहिये थामे रखे।

सोलन में 3 हजार टैक्सियों के थमे पहिए, यूनियन का रोष प्रदर्शन
रोष प्रदर्शन करते टैक्सी चालक

हिमाचल टैक्सी यूनियन सोलन ने विरोध जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नई टैक्सी पॉलिसी 2021 को एक अप्रैल से लागू किया जा रहा है, इसमें बाहरी राज्यो को जाने वाली टैक्सियों को 26 हज़ार जबकि 23 सीटर वाहन चालकों को तीन लाख तक का टैक्स सालाना चुकाना पड़ेगा। वहीं बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर भी टैक्सी ऑपरेटर ने अपना रोष जाहिर किया है।

यूनियन के प्रधान कमल कुमार  ने कहा कि आज देश और प्रदेश के साथ साथ जिला सोलन में भी टैक्सी ऑपरेटर ने गाड़ियों के पहिये थाम कर अपना रोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि आज नेशनल टैक्स 1000 रुपये से 26000 कर दिया गया है, साथ ही साथ पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। परमिट की अवधि जो पहले 10 से 12 साल होती थी उसे अब घटाकर 8 साल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन सब बातों को लेकर टैक्सी ऑपरेटर अपना रोष प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी सरकार नहीं मानी तो आने वाले समय मे प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2021