• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / चंबा-लाहडू मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत…महिला सहित बच्चा घायल

चंबा-लाहडू मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत…महिला सहित बच्चा घायल

March 21, 2021 by MBM News Network

चंबा, 21 मार्च : चंबा-लाहडू मार्ग पर ककीरा बस स्टैंड के समीप एक कार डेढ़ सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाड़ी सवार एक अन्य व्यक्ति, एक महिला और बच्चा घायल हो गए। हादसा शनिवार को देर रात पेश आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

चंबा-लाहडू मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत...महिला सहित बच्चा घायल

जानकारी के अनुसार लाहडू से तुनुहट्टी की ओर जाती हुई कार  (CH-01 AL8828) रात को करीब 12 बजे ककीरा बस अड्डा के समीप 150 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के घायलों को उपचार के लिए नूरपूर रैफर कर दिया गया है। 

मृतक की पहचान भद्रम निवासी  आबिद बारी(30) पुत्र अब्दुल के रूप में हुई है । पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। वहीं घायलों की पहचान 34 वर्षीय मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद यासीन गांव जवान्स, 55 वर्षीय नसीम बेगम पत्नी मोहम्मद यासीन तथा 10 वर्षीय उमेर मोहम्मद पुत्र मुस्ताक अहमद के रूप में हुई है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2021