• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नाहन : बाजार में रहने वाले दुकानदारों ने याद दिलवाया दोपहिया वाहन के पास बनाने का वादा

नाहन : बाजार में रहने वाले दुकानदारों ने याद दिलवाया दोपहिया वाहन के पास बनाने का वादा

March 20, 2021 by MBM News Network

नाहन, 20 मार्च : ऐतिहासिक शहर के संकीर्ण बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। यह अलग बात है कि आदेशों को धत्ता बताकर सरपट दोपहिया वाहन दौ़ड़ते रहते हैं। एक लंबे अंतराल के बाद दुकानदारों ने दोपहिया वाहन के पास बनाने के वायदे को याद दिलाया है।

नाहन : बाजार में रहने वाले दुकानदारों ने याद दिलवाया दोपहिया वाहन के पास बनाने का वादा
नाहन बाजार

ये वादा, पूर्व पाषर्द शुभम सैनी द्वारा किया गया था। अब शुभम की पत्नी पार्षद निर्वाचित हुई हैं। इस मसले को शुभम सैनी ने नगर परिषद में उठाने का बीड़ा लिया था, लेकिन मामला अधर में ही लटका हुआ है।

दरअसल, दुकानदारों के एक तबके के घर भी बाजार की जद में ही हैं। कई मर्तबा अपने घर आने के लिए भी उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। चालान में उन्हें इस बात की रियायत नहीं मिलती कि वो अपने घर जा रहे हैं। लोगों का ये भी कहना है कि कम से कम पीक समय में पुलिस को बाजार में सख्ती बरतनी चाहिए। कुछ सालों से बाजार में भीड़ बढ़ी है।

आपको बता दें कि नाहन के बाजार की भी अपनी एक गरिमा रही है। वाहन न होने की वजह से हर कोई अपने अंदाज में चलने से संकोच नहीं करता था। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा ग्राहकों व दुकानदारों को बाजार में सुगमता से चल फिरने की सुविधा मिलनी चाहिए।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news



Copyright © 2021