• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / रामपुर में अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

रामपुर में अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

March 20, 2021 by MBM News Network

रामपुर बुशहर, मीनाक्षी भारद्वाज 
उप मंडल के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र तकलेच के साथ अणुराक्षी में एक आल्टो 800 (HP06A-4194) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रामपुर में अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और दूसरे को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया।दुर्घटना में भगत सिंह (38) पुत्र ठोटू राम गांव अणुराक्षी डाकखाना करेरी निवासी तहसील रामपुर जिला शिमला की मौके पर मौत हो गई। वहीं बसंत राम (60) पुत्र ज्वाला दास निवासी गांव अणुराक्षी डाकखाना करेरी को गंभीर चोटें आई, जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। 

खबर की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2021