• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / गोदी मीडिया बोलने पर भड़के पत्रकार, पूर्व मंत्री GS बाली को मांगनी पड़ी माफी

गोदी मीडिया बोलने पर भड़के पत्रकार, पूर्व मंत्री GS बाली को मांगनी पड़ी माफी

March 20, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 20 मार्च : पूर्व मंत्री एवं मंडी नगर निगम चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जीएस बाली को पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। कारण, उनके किसी एक कार्यकर्ता द्वारा पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को गोदी मीडिया कहना। दरअसल नगर निगम चुनावों को लेकर जीएस बाली आज मंडी आए हुए थे और इसी संदर्भ में पत्रकार वार्ता भी बुलाई थी।

गोदी मीडिया बोलने पर भड़के पत्रकार, पूर्व मंत्री GS बाली को मांगनी पड़ी माफी

पत्रकारों ने कुछ सवाल किए तो बाली उस पर तिलमिला गए। तीखे सवालों को सुनकर पत्रकार वार्ता में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने धीरे से गोदी मीडिया कह दिया। यह बात पत्रकारों ने सुन ली और तुरंत प्रभाव से विरोध जता दिया। जिन्होंने गोदी मीडिया कहा था वो विरोध देखते ही पत्रकार वार्ता से खिसक गए। ऐसे में बाली को पत्रकारों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी।

उन्होंने पत्रकारों को यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी हाथ जोड़कर पत्रकारों से माफी मांगी और खेद जताया। इसके बाद सभी पत्रकार कक्ष से बाहर आ गए और पत्रकार वार्ता को वहीं समाप्त कर दिया गया।

बता दें कि आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता पत्रकार वार्ता वाले कक्ष में पहुंच गए। माहौल ऐसा हो गया था कि यह पत्रकार वार्ता कम और कांग्रेस की बैठक ज्यादा प्रतीत हो रही थी। इससे पहले भी कांग्रेसी नेताओं की पत्रकार वार्ताओं में ऐसा ही होता रहता है।

शायद कांग्रेसी नेताओं में अनुशासन की कमी के कारण यह सब हो रहा है। हालांकि बाली ने पत्रकारों को आश्वस्त किया है लेकिन यह भविष्य में ही पता चल पाएगा कि पार्टी में अनुशासन कायम रहता है या फिर नहीं।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2021