• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना में चल रही सेना भर्ती में हंगामा, चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे जाम…ये थी वजह     

ऊना में चल रही सेना भर्ती में हंगामा, चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे जाम…ये थी वजह     

March 20, 2021 by MBM News Network

ऊना, 20 मार्च : मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही सेना की खुली भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने आए युवाओं ने सैन्य अधिकारियों पर धांधली के आरोप जड़ दिए। साथ ही चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे को जाम कर डाला। इस दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की।  

ऊना में चल रही सेना भर्ती में हंगामा, चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे जाम...ये थी वजह     
आक्रोशित युवा 

    सेना भर्ती में भाग लेने आए दो ज़िलों के युवाओं का आरोप था कि भर्ती प्रक्रिया में उनके साथ  धोखा किया गया है। युवाओं का आरोप था कि वह सुबह 4:00 बजे से भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लाइनों में लगे थे। जबकि करीब 12:00 बजे दोपहर को उनका नंबर ग्राउंड टेस्ट के लिए आया।

सैन्य अधिकारियों ने करीब 300 युवाओं को डेढ़-डेढ़ सौ के 2 ग्रुपों में बांट कर मैदान पर दौड़ लगवाई। लेकिन दौड़ को पूरा करने के लिए उन्हें अन्य जिलों के युवाओं की तुलना में कम समय दिया गया। लिहाजा उनके दो ग्रुपों में से मात्र एक युवा को ही सेना भर्ती की आगामी प्रक्रियाओं के लिए चयनित किया गया। 

  युवाओं का आरोप था कि सैन्य अधिकारी धक्के शाही कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं ने मांग की है कि या तो इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाए या फिर उन्हें दोबारा से ग्राउंड टेस्ट के लिए मौका दिया जाए। ताकि वह पारदर्शी तरीके से नियमों के मुताबिक अपने आपको ग्राउंड में साबित कर सकें।

Filed Under: हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2021