• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / डॉ राजीव बिंदल v/s कांग्रेस होगा सोलन नगर निगम चुनाव…

डॉ राजीव बिंदल v/s कांग्रेस होगा सोलन नगर निगम चुनाव…

March 19, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 19 मार्च :  नगर निगम चुनावों की घोषणा होने के बाद सरगर्मिया तेज हो गई है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए है। वहीं इस बार पार्टी सिंबल पर चुनाव होने के चलते पार्टी टिकट के चाहवान उम्मीदवारों की लिस्ट काफी लंबी है। 

डॉ राजीव बिंदल v/s कांग्रेस होगा सोलन नगर निगम चुनाव...

सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उत्साहित है। लेकिन राजनीतिज्ञों की माने तो इस बार चुनाव डॉ राजीव बिंदल बनाम कांग्रेस होंगे। सोलन निगम के कुल 17 वार्डों में से वार्ड 2, 3, 4, 6, 7,10,12, 15 और 16 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। ऐसे में भाजपा की तरफ से कई नए चेहरे प्रत्याशियों के रूप में देखने को मिलेंगे। 

हालांकि अधिकतर वार्डों के प्रत्याशियों पर सहमति बन गई है। बाकी कुछ पर मंथन चल रहा है। कुछ दिनों में भाजपा पाने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। पहली बार हो रहे नगर निगम चुनावों की जिम्मेदारी भाजपा की तरफ से डॉ राजीव बिंदल पर है। वह सोलन नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि सोलन को नगर निगम का दर्जा देने वाली पार्टी परिवारवाद और भाई भतीजावाद से ऊपर उठाकर नगर निगम पर अपना वर्चस्व कायम कर पाती  है या नहीं। 

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2021