• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / चूड़धार : 12 हजार फीट की ऊंचाई पर जोखिम भरा भ्रमण जारी 

चूड़धार : 12 हजार फीट की ऊंचाई पर जोखिम भरा भ्रमण जारी 

March 19, 2021 by MBM News Network

हरिपुरधार/सुरेंद्र चौहान
शिमला और सिरमौर के सरहद पर समुद्र तल से 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। धार्मिक भावनाओं की दृष्टि से यह पावन पवित्र स्थल अत्यंत प्रसिद्ध एवं विख्यात है। उत्तरी भारत में यह पावन स्थल पांचवें धाम के रूप में जाना जाता है। आस्था की दृष्टि से बहुत ही शक्तिशाली व पूज्य स्थलों में एक है।

चूड़धार : 12 हजार फीट की ऊंचाई पर जोखिम भरा भ्रमण जारी 
चूड़धार जाते लोग 

अधिक ऊंचाई वाली चोटी पर इन दिनों काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद भी लोग बर्फीली हवाओं के बीच जान को जोखिम में डालकर चूड़धार पहुंच रहे हैं। 

हर वर्ष बैसाखी पर खुलते है मंदिर के कपाट
चूड़धार मंदिर के पुजारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष बैसाख की संक्रांति के अवसर पर शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार के कपाट खोले जाते है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निरंतर प्रक्रिया के अनुरूप मंदिर में पूजा अर्चना की जायेगी।

उन्होंने बताया कि कोई भी यात्री अभी चूड़धार की यात्रा न करें यहां अभी किसी भी तरह की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। किसी भी तरह से यात्रा करना संभव नहीं। प्रशासन की रोक के बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में न डालें। यात्रा जब आरंभ हो जायेगी तो सर्वसाधारण को सुचित कर दिया जायेगा। 

Filed Under: धार्मिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2021