ऊना, 19 मार्च : सदर थाना के तहत बनगढ़ में 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सुदर्शन निवासी बनगढ़ ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। बिगड़ती तबीयत देख परिजन युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।