• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / रोहड़ू में नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में सौतेला बाप गिरफ्तार

रोहड़ू में नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में सौतेला बाप गिरफ्तार

March 19, 2021 by MBM News Network

शिमला, 19 मार्च : जिला के रोहड़ू इलाके में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेला बाप अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को लंबे अरसे से हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 40 साल का है।

रोहड़ू में नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में सौतेला बाप गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की 14 वर्षीय किशोरी जब अढ़ाई वर्ष की थी, तब उसके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद पीड़िता की मां ने रोहड़ू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की।

पीड़िता का आरोप है कि दिहाड़ी मजदूरी के लिए उसकी मां दिन में बाहर जाती थी। ऐसे में घर में अकेला पाकर उसके सौतेले पिता ने कई बार उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता द्वारा गत वर्ष से यह घिनौना काम किया जा रहा है।

बीते 10 मार्च 2021 को भी आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार मुंह खोलने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। 

Filed Under: क्राइम, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2021