• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / बिना इंजीनियरिंग कोर्स के चल रहा हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय

बिना इंजीनियरिंग कोर्स के चल रहा हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय

March 18, 2021 by MBM News Network

शिमला, 18 मार्च : तकनीकी शिक्षा के लिए खोले गए हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय में एक भी इंजीनियरिंग कोर्स नहीं है। वर्तमान में यहां एम.टेक, एमबीए और होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स चल रहे हैं।
विवि में 28 गेस्ट फैकल्टी से कोर्स चल रहे हैं और वहां पर अब इंजीनियरिंग के कोर्स चलेंगे। यह जानकारी आज तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने विधायक नरेंद्र ठाकुर सवाल के जवाब में दी।

बिना इंजीनियरिंग कोर्स के चल रहा हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय

डॉ. मारकंडा ने कहा कि इंजीनियरिंग के कोर्स हिमाचल प्रदेश विवि में चलाए जा रहे हैं और प्रबंधन के कोर्स तकनीकी विवि में चल रहे हैं। इसे अब ठीक किया जाएगा।

विधायक नरेंद्र ठाकुर ने सवाल किया था कि तकनीकी विवि में एक भी नियमित स्टाफ नहीं है और गेस्ट फैकल्टी से ही कोर्स चल रहे हैं। ऐसे में वहां पर कब तक नियमित स्टाफ भरा जाएगा। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, shimla hindi news



Copyright © 2021