• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल बॉर्डर सील होने को लेकर चिंतपूर्णी में फैली अफवाह

हिमाचल बॉर्डर सील होने को लेकर चिंतपूर्णी में फैली अफवाह

March 18, 2021 by MBM News Network

ऊना, 18 मार्च : हिमाचल पंजाब के बॉर्डर 21 मार्च से 31 मार्च तक सील हो रहे हैं। कुछ इस तरह की अफवाह वीरवार को आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। पूरे क्षेत्र में यही चर्चा रही कि 21 से 31 मार्च तक दस दिन तक हिमाचल पंजाब के बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिए जाएंगे और सरकार ने इस तरह के आदेश भी जारी कर दिए हैं, जिसको लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म रहा।

हिमाचल बॉर्डर सील होने को लेकर चिंतपूर्णी में फैली अफवाह

इस बात को लेकर मीडिया कर्मियों को भी लोगों के फोन आते रहे। वहीं जब इस बारे डीसी ऊना राघव शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने पंजाब हिमाचल बॉर्डर को सील करने की बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण की सारी स्थिति को लेकर कैबिनेट की बैठक होनी है। उसमें जो भी निर्णय लिए जाएंगे उस बारे लोगों को जानकारी दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट के निर्णयों के बाद एसओपी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बॉर्डर सील करने को लेकर ना सरकार ने ना जिला प्रशासन ने कोई निर्णय लिया है। उन्होंने कहा लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2021