• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / #CRPF : नक्सलियों को ढेर करने पर हिमाचली लाल को दूसरी बार “पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री”

#CRPF : नक्सलियों को ढेर करने पर हिमाचली लाल को दूसरी बार “पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री”

March 18, 2021 by MBM News Network

बिलासपुर, 18 मार्च : जनपद के विजयपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार को सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल द्वारा पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया है। योग्य और जांबाज जवान को दूसरी बार यह अवार्ड मिला है।          

एएसआई पवन कुमार इन दिनों श्रीनगर में कार्यरत है। यह अवार्ड उन्हें सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने प्रदान किया। पवन कुमार 2013 से 2018 तक 205 बटालियन में बिहार में तैनात थे।          

#CRPF : नक्सलियों को ढेर करने पर हिमाचली लाल को दूसरी बार "पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री"

8 मार्च 2017 को टीम को एक सूचना मिली कि गया के नजदीक थमकोला और परीयात्री गांव में माओवादियों की गतिविधियां पाई जा रही हैं। सीआरपीएफ की टीम नंबर-7 उस क्षेत्र के लिए रवाना हुई। भारी मुठभेड़ नक्सलियों के साथ हुई, जिसमें चार नक्सलियों को मार गिराया गया। एएसआई पवन कुमार के साहस दिखाया।

नक्सलियों को मारने में जो योजना  बनाई गई थी उसके लिए उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया है। इससे पहले भी मई 2015 में हुए एक ऐसी ही मुठभेड़ में पवन ने एक नक्सली को मार गिराया था। उस साहस के लिए भी पवन को मार्च 2018 में तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया था। 

Filed Under: बिलासपुर, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2021