ऊना, 18 मार्च : पुलिस थाना अम्ब के तहत ठठल गांव में 23 वर्षीय एक प्रवासी महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते उक्त महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। बुधवार रात को करीब नौ बजे दवाई की जगह अपने कमरे में पड़ी कोई अन्य जहरीली दवाई गलती से निगल ली। जिसके चलते महिला की तबियत बिगड़ गई। महिला के पति ने उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया। जहां पर महिला का उपचार जारी है।
डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।