नई दिल्ली/मंडी, 17 मार्च : हिमाचल में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन होने की सूचना है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चला है, अलबत्ता इतना जरूर है कि वह चंद रोज पहले ही दो अन्य सांसदों के साथ धर्मशाला से दिल्ली के लिए लोकसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांसद की संदिग्ध मौत हुई है। सुबह 8:30 बजे के आसपास दिल्ली स्थित आवास में उनका शव फंदे से लटका मिला। हालांकि कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं है।
एमबीएम न्यूज को दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। वह गेट को नहीं खोल रहे थे। इसी बीच स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। दरवाजा खोलने पर सांसद का फंदे से लटकता हुआ मिला। यह घटना गोमती अपार्टमेंट के कमरा नंबर 204 में हुई। बता दें कि दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट आरएमएल अस्पताल के समीप है।
उधर सांसद के निधन पर भाजपा ने दिल्ली में होने वाली संसदीय बैठक को रद्द कर दिया है। सांसद के निधन की सूचना 9 बजे के बाद ही पता चली, इसके बाद से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।