• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / राजगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्या को सिरमौर कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति

राजगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्या को सिरमौर कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति

March 16, 2021 by MBM News Network

नाहन, 16 मार्च : राजगढ़ नगर पंचायत के दो बार अध्यक्ष रह चुके दिनेश आर्या को सिरमौर कांग्रेस ने प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति दी है। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की सहमति से पार्टी के महासचिव रजनीश किमटा ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।

बता दें कि कुछ समय से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं थी। चूंकि लंबे अरसे तक दिनेश आर्या पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं, लिहाजा मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं। इस समय वो पच्छाद कांग्रेस में कोषाध्यक्ष के पद पर भी तैनात हैं। इसके अलावा भी पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं।

राजगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्या को सिरमौर कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति

एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रवक्ता दिनेश आर्या ने कहा कि वो अपने दायितव को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में डेढ़ साल के करीब का वक्त बाकी है। पार्टी को सत्ता में वापिस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सिरमौर से पांचों सीटें पार्टी की झोली में डाली जाएंगी।

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2021