• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / रामपुर विकास खंड में चल रहा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने का कार्य

रामपुर विकास खंड में चल रहा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने का कार्य

March 16, 2021 by MBM News Network

रामपुर/मीनाक्षी भारद्वाज 
रामपुर विकासखंड की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत के पदाधिकारियों के लिए चल रहे प्रशिक्षण कैंप के दूसरे चरण का कार्यक्रम रामपुर के विकासखंड परिसर में चल रहा है, जो 10 अप्रैल  तक चलेगा। दूसरे चरण के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सराहन, बोंडा, शाहधार, किन्नू, दोफदा, गोपालपुर, मशनु, फूंजा, और धारगोरा के पंचायत पदाधिकारी भाग ले रहे हैं l 

रामपुर विकास खंड में चल रहा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने का कार्य
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत के प्रतिनिधि भाग लेते हुए

इस छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों को पंचायत से सम्बंधित प्रशासनिक, न्यायिक, वित्तीय से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रतिभागियों को पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस से संबंधित अधिकारी भी जानकारी दे रहे हैं।

प्रशिक्षण का तृतीय चरण 22 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा जिसमें झाकड़ी, रचोली,सिंगला, लालसा,डंसा, दत्त नगर, भड़ावली और  नीरथ के पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद आखिरी चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जोकि 10 मार्च को समाप्त हो जाएगा।

जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी केएल कपूर ने बताया कि पंचायत के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंचायत के सभी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारियां उप निरीक्षक मुकुंद शर्मा व निरीक्षक मदन शर्मा द्वारा दी जा रही है। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2021