• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / मंडी में 23 वर्षीय युवक चरस की खेप समेत गिरफ्तार

मंडी में 23 वर्षीय युवक चरस की खेप समेत गिरफ्तार

March 15, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज


मंडी, 15 मार्च : जिला पुलिस नशे का अवैध कारोबार करने वालों के ऊपर शिकंजा कस रही है। जिसके चलते पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई स्पेशल यूनिट ने एक युवक से नशे की बड़ी खेप बरामद की है।

मंडी में 23 वर्षीय युवक चरस की खेप समेत गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पुलिस विभाग द्वारा बनाए स्पेशल यूनिट ने बरोट घटासनी रोड पर टिक्कन के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बरोट की तरफ से पैदल आ रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका तो युवक की तलाशी लेने उसके पास से 562 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया पुलिस टीम ने एक आरोपित को 562 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के थलटूखोड का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है।

लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस की स्पेशल टीम में मुख्य आरक्षी अश्वनी शर्मा, रवि कुमार और अजय बरवाल शामिल हैं। मामले में मुकदमा पधर पुलिस थाने में दर्ज किया जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: क्राइम, मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021