• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की ददाहू इकाई के अध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार….

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की ददाहू इकाई के अध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार….

March 14, 2021 by MBM News Network

नाहन, 14 मार्च : हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की ददाहू इकाई की बैठक राजकीय महाविद्यालय ददाहू में आयोजित की गई। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, पांवटा इकाई की महासचिव चिंतामणि व उपाध्यक्ष रामेश्वर दत्त उपस्थित हुए।

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की ददाहू इकाई के अध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार….
हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ

अध्यक्ष पद पर तैनात वंदना ठाकुर का सोलन में स्थानांतरण होने पर सुरेंद्र कुमार को अध्यक्ष चयनित किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर तैनात संचित शर्मा को सुरेंद्र शर्मा के स्थान पर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विक्रम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। शेष कार्यकारिणी यथावत रहेगी।

इस मौके पर महासंघ के कपिल देव, मुख्य सलाहकार राजेंद्र सिंह व आईटी सैल प्रभारी बलवंत सिंह, राजीव शर्मा, अनीता देवी, उदय राम के अलावा नमित कुमार, कांता देवी, चंपा देवी, सीता देवी, हीरा सिंह, अरुण कुमार व सुरेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2021