• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / पहाड़ी कलाकारों के नाम रही शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या

पहाड़ी कलाकारों के नाम रही शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या

March 13, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 13 मार्च : जिला में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रही। पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जिला के अन्य विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

पहाड़ी कलाकारों के नाम रही शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या

जयराम ठाकुर ने दीप जलाकर पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रूप से आगाज किया। मेला समिति की तरफ से डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने मुख्यमंत्री को शॉल, टोपी और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन देर रात 12 बजे तक किया गया।

यह संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के नाम रही। पहाड़ी गायक सुनील मस्ती और एसी भारद्वाज ने रात 12 बजे तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दर्शक पहाड़ी गानों पर झूमते हुए नजर आए।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: धार्मिक, मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021