चंबा, 10 मार्च : चंबा-तीसा मार्ग पर कलोनी मोड़ के समीप हुए बस हादसे में मौत का आंकड़ा छह से आठ पहुंच गया है। जबकि आठ ही लोगों का उपचार तीसा अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया है।
हादसे में मृतकों की पहचान दिशा पत्नी जन्म गांव मंगली, खेम सिंह पत्नी कर्म सिंह गांव भटारी, भागदेई पत्नी उमेधा चड़ाह, उमेदा पुत्र हरदियाल गांव चहाड़, चमन सिंह पुत्र सिंह गांव झज्जा, धन सिंह पुत्र महाजन गांव गलियास, पुन्नी देवी पत्नी तिलक राज निवासी बोंदेड़ी, सिंह पुत्र दस रावण गांव गलियास के रूप में हुई। प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है।
प्रशासन द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह हादसा कलोनी मोड़ के समीप हुआ। उपायुक्त चंबा डीसी राणा व एसपी चंबा अरुल कुमार मौके पर पहुंचे। ताजा अपडेट के मुताबिक चालक की भी मौत हो गई है। चालक की पहचान गोविंद कुमार के रूप में हुई है।
Watch Video Here https://youtu.be/o_ojTcePS-Y