सोलन, 26 फरवरी : 2022 में होने वाले विस चुनावो के लिए हुंकार भरते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर लगा रही है। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर धर्मशाला में लगाया गया जिसमें, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे।
वहीं इसी कड़ी में शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिला में आज भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन था, जिसमे स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विस अध्यक्ष और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने भाग लिया, उनके साथ इस कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
● अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की चिंता करती है भाजपा
अंतिम दिन के सत्र का समापन करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मंडल स्तर पर होने वाला प्रशिक्षण शिविर में लोगों को किस तरह के जागरूक करना है, इस बारे में लोगों को जानकारी दी गई है। इसके लिए दो दिनों में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा के लिए अपना जीवन समर्पण करने वाले नेताओं का संबोधन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को किस तरह से सुविधाएं दी जाए इसको लेकर चिंता करती है।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति अच्छी शिक्षा मिले, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले,एक ऐसा आवास मिले जहां वो बेहतरीन सुविधाएं पा सके, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भूखा न रहना पड़े इसके लिए भी केंद्र सरकार योजनाओं को लेकर आई है, और इन्ही अब योजनाओं को कार्यकर्ताओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक ले जाना है। इंदिरा जी ने सत्ता के लिए इमरजेंसी लगाई।
वहीं राष्ट्र को मजबूत करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी को देश याद करता रहेगा कांग्रेस पर हमला करते हुए बिंदल ने कहा कि सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस को याद किया जायेगा, लेकिन भाजपा को देश में लोग इसलिए याद करेगा क्योंकि राष्ट्र को मजबूत करने के लिए भाजपा का अहम योगदान है।
● पेपरलेस पार्टी बनने की ओर भाजपा अग्रसर
दो दिनों कब प्रशिक्षण शिविर में भाजपा द्वारा पेपर लेस पार्टी बनने के लिए अग्रसर भी मंथन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ये प्रस्ताव लिया गया है कि भाजपा को पेपरलेस पार्टी बनाया जाए इसके साथ ही अपना बूथ सबसे मजबूत, के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।
जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया कि किस तरह से भाजपा ने बूथ पर अपनी लड़ाई लड़ते हुए भाजपा को मजबूत किया है, वहीं अब इस रॉल मॉडल को देश के अन्य प्रदेश भी अपना रहे है ताकि विश्व की सबसे पार्टी का और मजबूत किया जा सके।
● राष्ट्र निर्माण में महिला सशक्तिकरण जरूरी
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट निर्माण में महिला के सशक्तिकरण को लेकर भी चर्चा की गई। इस विषय को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने शिविर में अपने विचार रखे। वहीं पिछले 6 वर्षों में भाजपा और पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में भाजपा का। राजनीतिक परिदृश्य और भाजपा की भूमिका के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।