• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / बिलासपुर में चिट्टे सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

बिलासपुर में चिट्टे सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

February 24, 2021 by MBM News Network

बिलासपुर, 24 फरवरी : जिला पुलिस की एसआईयू ने दो व्यक्तियों को 11.2 ग्राम चिट्टे के साथ धर दबोचा है। आरोपियों को बरमाणा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिलासपुर में चिट्टे सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 
जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसआईयू की टीम बरमाणा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। करीब साढ़े 3 बजे एसआईयू की टीम जब ब्रह्मपुखर के पास पहुंची तो वहां एक चाय के खोखे के बाहर बैठे दो व्यक्ति चौंक गए। उन्होंने अपनी जेब से कुछ निकाल कर सडक़ किनारे फैंक दिया और मौके से भागने लगे। लेकिन उनकी यह संदिग्ध गति विधि पुलिस कर्मियों से नहीं छिप पाई।
शक के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। साथ ही उनके द्वारा फैंकी गई वस्तुओं को भी ढूंढ लिया। बरामद करने पर वह पॉलीथीन की पुडिय़ां पाई गई। जिनमें 5.5 व 5.7 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान मदन कुमार निवासी गांव पंजेहल कलां व मनोज कुमार निवासी गांव खारसी के रूप में हुई है। वहीं एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news



Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • विधानसभा में विपक्ष के सवालों से बचना चाह रही सरकार : कुलदीप राठौर
  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021