• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सरकाघाट में पलटी पिकअप, 10 महिलाओं समेत 12 घायल…डिपो का राशन लेकर लौट रही थी घर  

सरकाघाट में पलटी पिकअप, 10 महिलाओं समेत 12 घायल…डिपो का राशन लेकर लौट रही थी घर  

February 23, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 23 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में दस महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें सरकाघाट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि दो घायलों को नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस  मामले की पड़ताल कर रही है। सरकाघाट में पलटी पिकअप, 10 महिलाओं समेत 12 घायल...डिपो का राशन लेकर लौट रही थी घर  

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सरकाघाट के रोपड़ी में यह हादसा हुआ है। स्थानीय महिलाएं राशन डिपो से राशन लेकर लौट रही थी। इस दौरान महिलाओं से भरी पिकअप रोपड़ी के नौणू के पास हादसे का शिकार हो गई और पलट गई।

हादसे में घायलों की पहचान शीला देवी, कांता देवी, सुमन देवी, बलवंत सिंह, राजो देवी, सोना देवी, रीता, मीना, शाली देवी, बंसती और पवना, ड्राइवर नरोतम सिंह घायल हो गए. सुमन देवी और बलवंत सिंह को ज्यादा चोट लगने से नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

सिविल अस्पताल सरकाघाट के एसएमओ पन्ना लाल वर्मा ने बताया कि 10 घायलों का यहां इलाज चल रहा है, जबकि दो गंभीर घायलों को नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

हादसे के बाद सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने अस्पातल में घायलों का हाल जाना है। वहीं, प्रशासन की ओर से घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता कर रही है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • हिमाचल : फर्जी दस्तावेजों से लिया 95.61 लाख रुपए का लोन, चार लोगों पर F.I.R
  • #Himachal_High_Court : सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मी भी मातृत्व अवकाश की हकदार  
  • संगड़ाह : 19 साल लापता युवक का शव जंगल से बरामद, 48 घंटे में आत्महत्या का दूसरा मामला 
  • Ease of Living Index सर्वे में शिमला शहर देशभर में श्रेष्ठ
  • पांवटा साहिब : संदूक से निकली 21 साल की ममता की लाश…इन बिंदुओं पर पुलिस की नजरें

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021