• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी में विधायक तो अपने, लेकिन हैं गायब…कभी-कभी होते हैं दर्शन : जयराम ठाकुर

मंडी में विधायक तो अपने, लेकिन हैं गायब…कभी-कभी होते हैं दर्शन : जयराम ठाकुर

February 22, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 22 फरवरी : सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि प्रदेश में होने जा रहे नगर निगम चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं की असली अग्नि परीक्षा होगी क्योंकि तीन नवगठित नगर निगमों में विधायक अपने हिसाब के नहीं है। यह बात उन्होंने आज मंडी में जारी संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पालमपुर और सोलन में कांग्रेस के विधायक हैं जबकि मंडी में विधायक तो अपने हैं लेकिन वे गायब रहते हैं और कभी-कभी ही उनके दर्शन होते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां भाजपा नहीं जीती है वहां नगर निगमों में जीतना है और इसके लिए जो योजना बनानी है उसे बनाकर जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

मंडी में विधायक तो अपने, लेकिन हैं गायब...कभी-कभी होते हैं दर्शन : जयराम ठाकुर
सम्बोधन के दौरान सीएम

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार प्रदेश में इस मिथ तो तोड़ना है कि यहां सत्ताधारी दल की दोबारा सरकार नहीं बनती। एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस के भ्रम को तोड़ते हुए दोबारा से भाजपा की सरकार को सत्ता में काबिज करना है और यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से ही विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आहवान भी किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब कोई संगठन सत्ता में आता है तो उसके साथ बहुत से लोग जुड़ते हैं और जब संगठन सत्ता से बाहर होता है तो यह लोग भी किनारा कर लेते हैं। इसलिए संगठन के साथ ऐसे लोगों को जोड़ना है जो पार्टी की विचारधारा रखते हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की विचारधारा और इतिहास से रूबरू होने का सबसे बेहतरीन माध्यम हैं।

इस मौके पर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोबिंद सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और नगर परिषद की अध्यक्षा सुमन ठाकुर सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन में नाइट ड्यूटी पर उतरी हिमाचल पुलिस के शौर्य की वीरांगनाएं 
  • कोरोना से 79 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत
  • राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सामान्य समय पर होगी शुरू
  • महिला दिवस पर 80 वर्षीय दादी मोहिंदर सम्मानित, DCW अध्यक्षा ने एक्ट्रेस कंगना को दी चुनौती
  • चंबा : बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 4 किलो चरस बरामद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021