• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दिल्ली / दिल्ली में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का बढ़ा मान, ई विस्तारक योजना बनी वजह…

दिल्ली में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का बढ़ा मान, ई विस्तारक योजना बनी वजह…

February 22, 2021 by MBM News Network

शिमला/नाहन, 22 फरवरी : विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मान बढ़ा है। इसकी वजह ई विस्तारक योजना बनी है। दरअसल पार्टी में हिमाचल की एकमात्र प्रदेश है, जहां भाजपा ने ई-विस्तारक योजना को शुरू किया है। पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे, लेकिन पार्टी नेताओं के संबोधन के दौरान पीएम नहीं थे।

दिल्ली में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का बढ़ा मान, ई विस्तारक योजना बनी वजह...
राजधानी में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

     पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा संगठन मंत्री बीएल संतोष ने विशेष तौर पर हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन सुना। लाजमी तौर पर आपके जहन में ये सवाल उठ रहा होगा कि भाजपा की ई-विस्तारक योजना है क्या। दरअसल, पार्टी ने पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख व सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा की वोटर्स का डाटा बैंक तैयार कर लिया है। इसमें 2 लाख 40 हजार लोग जुड़ चुके हैं। देश में भाजपा ऐसा किसी अन्य राज्य में अब तक नहीं कर पाई है। यही कारण था कि हिमाचल के माॅडल को प्रस्तुति का मौका भी हासिल हुआ।

      रविवार को देश की राजधानी में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बारे में एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बैठक में ई विस्तारक योजना की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरे देश को दिखाया गया। उन्होंने बताया कि यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के माॅडल की जमकर तारीफ की जा रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो बूथ की रचना की गई है, वो अपने आप में भाजपा की मजबूती को दिखाता है।

       भाजपा ने पन्ना प्रमुख का कार्य 5 साल पहले शुरू किया था। आज हिमाचल प्रदेश भाजपा इकाई ने सभी पन्ना प्रमुखों व बूथ त्रिदेव का सत्यापन इलैक्ट्रिोनिक्स के माध्यम से किया है। इसे धरातल पर उतारने के लिए लाखों कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा के पास 7792 बूथ पर त्रिदेव की संख्या 23,376 हो चुकी है, जिनका इलैक्ट्रोनिक्स सत्यापन भी हो चुका है। इसके अलावा पन्ना प्रमुखों की संख्या 1,92,318 है।

       अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा-निर्देशानुसार भाजपा बूथ पर पन्ना कमेटी का गठन करेगी, ताकि 2022 के चुनाव में सशक्त रूप से कार्य किया जा सके। आने वाले समय में भाजपा प्रदेश की सत्ता में दोबारा काबिज होगी।

Filed Under: दिल्ली, राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: BJP Himachal



Primary Sidebar

Recent Posts

  • मंडी : मिलिंद गावा, गुरनाम भुल्लर और अर्शप्रीत कौर मचाएंगे शिवरात्रि में धमाल
  • टीशर्ट करेगा महिलाओं से छेड़खानी होने पर अलर्ट (महिला दिवस विशेष)
  • 23 साल से बेटे की झलक पाने की अंतहीन लड़ाई लड़ रही बुजुर्ग मां, पाक से कर रही रिहाई की मांग    
  • हिमाचल ने पेश किया 50192 करोड़ का बजट, कोई नया टैक्स नहीं…एक क्लिक पर पढ़े जुड़ी खास बातें 
  • रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 मार्च से फिर पटरी पर दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021