• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / हिमाचल के व्यापारी 50 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास पर करें एक सम्मेलन…सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल के व्यापारी 50 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास पर करें एक सम्मेलन…सीएम जयराम ठाकुर

February 22, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 22 फरवरी : सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के व्यापार मंडल से आहवान किया है कि वे पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम 50 वर्षों के उपलक्ष पर एक सम्मेलन का आयोजन करें, जिसके माध्यम से 50 वर्षों के दौरान व्यापार के क्षेत्र के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। यह आहवान उन्होंने आज मंडी में हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित समारोह के दौरान किया।हिमाचल के व्यापारी 50 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास पर करें एक सम्मेलन...सीएम जयराम ठाकुर

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में व्यापारी वर्ग का भी अहम योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। 50 वर्ष पहले व्यापार किन चुनौतियों के साथ होता था और 50 वर्षों के दौरान किस तरह से इस क्षेत्र में प्रगति हुई है, इन सभी बातों को उस सम्मेलन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि आज शिक्षित युवा व्यापार के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं लेकिन भावी युवा पीढ़ी को व्यापारी वर्ग के इतिहास के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है।

इस मौके पर व्यापारियों ने अपनी मांगे भी सीएम के समक्ष रखी और उनके समाधान की गुहार लगाई। व्यापारियों की प्रमुख मांग है कि जीएसटी का सरलीकरण किया जाए और इसमें आए दिन जो बदलाव किए जा रहे हैं उनपर रोक लगाई जाए। वहीं जीएसटी में व्यापारी की संपत्ति को अटैच करने के प्रावधान को भी समाप्त किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूति पूर्वक तरीके से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापार मंडल को शिमला आने को कहा, जहां पर बैठकर इस समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी रियासत के राज परिवार के मुखिया के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। वहीं इसके बाद सीएम ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के लोगो का भी विधिवत रूप से विमोचन किया।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • संगड़ाह में 2 मार्च को दिव्यांग छात्रों की होगी निशुल्क स्वास्थ्य जांच 
  • हरिपुरधार : फल-सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी रसोई पर भारी 
  • हिमाचल में “पेंशन व्रत”, सिरमौर ने किया समर्थन का ऐलान
  • कार-बाइक की भिड़ंत में बाप व 3 वर्षीय बेटी घायल…
  • कुंभ मेले में बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री, जारी होगा ई-पास

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021