• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल की बेटी रुबीना ने बनाया इतिहास…Big Boss-14 की बनी विजेता   

हिमाचल की बेटी रुबीना ने बनाया इतिहास…Big Boss-14 की बनी विजेता   

February 22, 2021 by MBM News Network

शिमला, 22 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के चौपाल उपमंडल के रिमोट गांव की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बिग बॉस-14 जीतकर अपनी प्रतिभा का जबरदस्त डंका बजाया है। मायानगरी मुंबई में “बिग बॉस – 14” की फाइनलिस्ट बनकर रुबीना ने जीत हासिल करने की उम्मीद जगा दी थी। हिमाचल की बेटी रुबीना ने बनाया इतिहास...Big Boss-14 की बनी विजेता   

हिमालचालियों द्वारा भी रुबीना  की जीतने के लिए जमकर प्रयास किया जा रहा था। इस खिताब को जीतने वाली रुबीना दिलैक पहली हिमाचली बन गई हैं। हालांकि करीब 7-8 साल पहले द ग्रेट खली ने भी शो में एंट्री हासिल की थी, लेकिन उस समय ख़िताब श्वेता तिवारी के हाथ लगा था। विजेता रूबीना का पैतृक गांव शिरगुल देवता की चूड़धार की चोटी की तलहटी में बसा हुआ है।

join MBM News Network whatsapp Group : https://bit.ly/2NidmdR

टीवी एक्टर रुबीना दिलैक इस शो में अकेले नहीं आई थी, बल्कि पति अभिनव शुक्ला को भी बिग बॉस में एंट्री मिली थी, लेकिन बाद में अभिनव फिनाले से कुछ वक्त पहले आउट हो गए थे। चंद रोज पहले ही  रुबीना ने टॉप-5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई थी।  बीती रात ही “बिग बॉस- 14”  के विजेता का ऐलान हुआ, जैसी की उम्मीद जताई जा रही थी, रुबीना दिलैक को विजेता घोषित किया गया।

 

https://twitter.com/RubiDilaik/status/1363632405710467074?s=20

बता दें कि रुबीना दिलैक ने ग्रैंड फिनाले में सिंगर राहुल वैद्य को हराया।  निक्की तंबोली तीसरे स्थान पर रही, वही अली गोनी को चौथा स्थान हासिल हुआ। बिग बॉस 14 के फिनाले में सलमान खान के साथ फिल्म स्टार धर्मेंद्र व रितेश  देशमुख भी मौजूद थे। अब प्रदेश वासियों को इस बात का इंतजार रहेगा कि वह खिताब हासिल करने के बाद कब अपने पैतृक राज्य लौटती है।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिमला में चरस व हेरोइन के साथ दो कार चालक गिरफ्तार
  • चौपाल : युवती को शादी के लिए किया प्रपोज, इंकार पर चाकू से हमले के बाद खुद किया सुसाइड
  • हिमाचल : फर्जी दस्तावेजों से लिया 95.61 लाख रुपए का लोन, चार लोगों पर F.I.R
  • #Himachal_High_Court : सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मी भी मातृत्व अवकाश की हकदार  
  • संगड़ाह : 19 साल लापता युवक का शव जंगल से बरामद, 48 घंटे में आत्महत्या का दूसरा मामला 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021