• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / हमीरपुर में 16 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन, विधायक ने किया स्वागत

हमीरपुर में 16 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन, विधायक ने किया स्वागत

February 21, 2021 by MBM News Network

हमीरपुर, 21 फरवरी : सदर विधायक नरेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में और भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर कौंडल की अगुआई में रविवार को अमनेड के 16 परिवारों के लगभग 38 लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल होने पर विधिवत स्वागत किया और सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा इन सब के भाजपा में शामिल होने से भाजपा परिवार को सुदृढ़ता मिलेगी तथा आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में  पार्टी का वर्चस्व और ज़्यादा बढ़ जाएगा। साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा जताई  कि यह सभी लोग भविष्य में भाजपा का भरपूर साथ देंगे तथा अपने तन-मन से जनता और पार्टी की सेवा करेंगे।

हमीरपुर में 16 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन, विधायक ने किया स्वागत
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए परिवार

भाजपा में शामिल होने वालों में रूपलाल, बिहारी लाल, सोमा देवी, निर्मला देवी, रीना देवी, रोशन लाल, सुनीता देवी, कर्मी देवी, जमुना देवी, व्यासां देवी, प्रीतम चंद, रिंकू कुमार, रोहित कुमार, शीला देवी, ब्रह्म दास तथा उनके परिवार हैं। इन सभी का कहना है कि भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकारों की नीतियां आम जनमानस के हित में हैं तथा डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। साथ ही इन सबने कहा कि सदर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द शर्मा, एस.सी. मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र कौंडल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा राजकुमारी ठाकुर, मंडल के दोनों महामन्त्री महामंत्री सुरेश सोनी व राजेश गौतम, मंडल उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश बजाज, बबली देवी तथा मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल उपस्थित रहे।

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News



Primary Sidebar

Recent Posts

  • बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनुराग कश्यप, तापसी, विकास बहल के ठिकानों पर आयकर के छापे 
  • विधानसभा : सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 243.21 करोड जारी 
  • विधानसभा : हिमाचल में उत्तराखंड की तर्ज पर होगा जड़ी-बूटियों का संग्रह
  • Himachal : आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली फेक ID पर मामला दर्ज, हैडक्वार्टर से मांगा IP एड्रेस…
  • #HPSSC Result : पोस्ट कोड 776 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021