हमीरपुर, 21 फरवरी : सदर विधायक नरेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में और भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर कौंडल की अगुआई में रविवार को अमनेड के 16 परिवारों के लगभग 38 लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल होने पर विधिवत स्वागत किया और सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा इन सब के भाजपा में शामिल होने से भाजपा परिवार को सुदृढ़ता मिलेगी तथा आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का वर्चस्व और ज़्यादा बढ़ जाएगा। साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा जताई कि यह सभी लोग भविष्य में भाजपा का भरपूर साथ देंगे तथा अपने तन-मन से जनता और पार्टी की सेवा करेंगे।
भाजपा में शामिल होने वालों में रूपलाल, बिहारी लाल, सोमा देवी, निर्मला देवी, रीना देवी, रोशन लाल, सुनीता देवी, कर्मी देवी, जमुना देवी, व्यासां देवी, प्रीतम चंद, रिंकू कुमार, रोहित कुमार, शीला देवी, ब्रह्म दास तथा उनके परिवार हैं। इन सभी का कहना है कि भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकारों की नीतियां आम जनमानस के हित में हैं तथा डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। साथ ही इन सबने कहा कि सदर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द शर्मा, एस.सी. मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र कौंडल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा राजकुमारी ठाकुर, मंडल के दोनों महामन्त्री महामंत्री सुरेश सोनी व राजेश गौतम, मंडल उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश बजाज, बबली देवी तथा मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल उपस्थित रहे।