सुंदरनगर, 21 फरवरी : छोटी काशी मंडी के रिवालसर को त्रिवेणी धर्म स्थली के रूप में जाना जाता है। विशेष धार्मिक महत्वा के चलते पूरे विश्व मे रिवालसर की अपनी एक अलग पहचान है।
रिवालसर एक ऐसा ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थान है, जिसका उलेख हिन्दू, बौद्ध व सिक्ख धर्म से जुड़े प्राचीन धार्मिक ग्रथों के पन्नो में दर्ज है। इस धरा को बाबा धजा धारी, गुरू गोविंद सिंह और गुरु पद्मसम्भव के चरण पड़ने का सौभाग्य मिला है। यह बात राज्य स्तरीय छेश्चु मेले के शुभारंभ की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने अपने संबोधन में कही है।
उंन्होने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। रिवालसर एक ऐसा विशेष स्थान है जहां पर तीन धर्मों के लोग मिल-जुल कर रहते हैं। रिवालसर की धरती हमें एक दूसरे के प्रति भाईचारे का संदेश देती है।
छेश्चु मेले का बड़ा धार्मिक महत्व है, जिससे सालों से रिवालसर की धरती पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यातिथि मेले पर बौद्ध समुदाय को इस पर्व की बधाई देते कहा कि बढ़ती मोबाइल संस्कृति के कारण हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे हैं। उन्होंने मेलों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का आह्वान किया।
इससे पहले मुख्यातिथि के रूप में रिवालसर पंहुचने पर जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा का एसडीएम बल्ह आशीष शर्मा की अगुवाई में स्थानीय प्रसाशन व बौद्ध मंदिर कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यातिथि ने प्राचीन बौद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की तथा महात्मा बुद्ध और गुरु पद्मसम्भव की प्रतिमा के सामने शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया।
उप तहसील रिवालसर कार्यलय के प्रागण में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय छेश्चु मेले के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की, इस दौरान स्थानीय महिला मंडलों के सदस्यों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बौद्ध गुरु आचार्य रमेश नेंगी ने गुरु पद्मसम्भव की जीवनी व रिवालसर के छेश्चु पर्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
इस मौके पर एसडीएम बल्ह आशीष शर्मा, मेला अधिकारी एवं नायव तहसीलदार रिवालसर सुरेन्द्र कुमार, सचिव नगर पंचायत ओम प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता देवी, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव, प्रधान ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर कौशल्या देवी, उप प्रधान पदम् सिंह भाटिया, प्रधान ग्राम पंचायत सरकी धार धर्मा शर्मा, उपप्रधान दौलत राम, भारत तिब्बत सहयोग के प्रदेश के महामंत्री तेज लाल, आचार्य रमेश नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।