• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल के CM के गृह क्षेत्र में चलती गाड़ी पर गिरा पहाड़, तीन की मौत…7 घायल   

हिमाचल के CM के गृह क्षेत्र में चलती गाड़ी पर गिरा पहाड़, तीन की मौत…7 घायल   

February 20, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 20 फरवरी : सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के कल्हणी के पास बड़े हादसे की जानकारी आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक चलती पिकअप  पर पहाड़ी गिरी है।

हिमाचल के CM के गृह क्षेत्र में चलती गाड़ी पर गिरा पहाड़, तीन की मौत...7 घायल   
घटनास्थल पर एकत्रित मालबा 

अंतिम जानकारी के मुताबिक मलबे से 11 लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया था। इसमें से चार ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि 4 से 6 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। मंडी सीएमओ डॉ देवेंद्र शर्मा 3 लोगो मौत की पुष्टि की है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कल्हणी के साथ लगते बनोटी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि स्थानीय देवता कहीं मेहमानवाजी में गए हुए थे और उनके साथ देवलु भी इसमें शामिल होने के लिए गए हुए थे। मेहमानवाजी से वापिस लौटते वक्त देवता के रथ वाली गाड़ी आगे निकल गई और उसके पीछे चल रही एक अन्य पिकअप पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा।

बताया जा रहा है कि मलबा बहुत भारी मात्रा में आया है। पिकअप पर मलबा गिरने के बाद काफी नीचे तक चली गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिनमे से 3 की मौत हो चुकी है।  जबकि अन्य को जोनल हॉस्पिटल मंडी रैफर कर दिया गया है।

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के चलते अभी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Primary Sidebar

National

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

नई दिल्ली, 25 फरवरी : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान संसद का घेराव करेंगे। टिकैत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तो फिर संसद के पास विरोध […]

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

नई दिल्ली, 25 फरवरी : केंद्र सरकार ने फेसबुक, ट्विटर जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के यूजर्स की शिकायतों के मद्देनजर नई गाइडलाइंस जारी की है। सरकार ने आईटी रूल्स, 2021 को अधिसूचित किया है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म को यूजर्स की शिकायतों की सुनवाई के लिए ग्रीवांस रीड्रेसेल मैकेनिज्म बनाना होगा।         […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • मैं चार्जशीट एक्सपर्ट…सरकार कार्रवाई करे, हम तैयार : जीएस बाली  
  • रामपुर के ननखड़ी में भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर…मंदिर भी क्षतिग्रस्त,
  • कुल्लू : बेघर हुए 3 परिवार, 8 कमरों का अढाई मंजिला मकान जलकर राख
  • नालागढ़ हत्याकांड : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा था मौत के घाट, 3 गिरफ्तार 
  • बिलासपुर में एक किलों 790 ग्राम चरस सहित 4 गिरफ्तार, सोनीपत ले जा रहे थे खेप 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021