• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / किन्नौर / किन्नौर में मिला स्नेह आजीवन याद रहेगा : राज्यपाल

किन्नौर में मिला स्नेह आजीवन याद रहेगा : राज्यपाल

February 20, 2021 by जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 20 फरवरी : किन्नौर प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पूह में सीमा पर तैनात सैनिकों से मिलकर उनका होसला बढ़ाया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किन्नौर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूह में लोगोें से लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की पढ़ाई से ही परिवार और समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने किन्नौर जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास को यादगार क्षण बताते हुए कहा कि जनजातीय लोगों के स्नेह, सौम्य स्वभाव और आतिथ्य से वह प्रभावित हुए हैं, जिसे वह आजीवन नहीं भूल सकते।

किन्नौर में मिला स्नेह आजीवन याद रहेगा : राज्यपाल
पूह में सांस्कृतिक दलों के साथ राज्यपाल

       उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किन्नौर जिले से संबंधित लोग देश व प्रदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। लेकिन, क्षेत्र का समग्र विकास भी जरूरी है और इसके लिए शिक्षा का प्रसार, अधोसंरचना विकास व संस्कृति का संरक्षण किया जाना चाहिए। दत्तात्रेय ने कहा कि वन, जमीन व पानी पर निश्चित तौर पर हमारा अधिकार है लेकिन, इनका संवर्धन व संरक्षण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

       उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने ऐसी अनेक योजनाएं कार्यान्वित की हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को और हर क्षेत्र को मिलना चाहिए। इसके लिए जागरूरकता लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दें।

         इस मौके पर पूह पंचायत के प्रधान राजेश कुमार व जिला परिषद सदस्य शांता कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सूना। इस मौके पर, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

        इसके उपरान्त राज्यपाल को 136 इंडीपेंडेंट इंफैंटरी ब्रिगेड के जवानों ने ‘गार्ड आफ आनर’ दिया। उन्होंने ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों व सैनिकों से भी बातचीत की। इस दौरान कार्यवाहक आयुक्त अशवनी कुमार, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

About जीता सिंह नेगी

Filed Under: किन्नौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Kinnaur news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिमला में कांग्रेस नेत्री की कार में तोड़ फोड़, F.I.R
  • झारखंड : नक्सलियों के ID ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
  • शिमला में चरस व हेरोइन के साथ दो कार चालक गिरफ्तार
  • चौपाल : युवती को शादी के लिए किया प्रपोज, इंकार पर चाकू से हमले के बाद खुद किया सुसाइड
  • हिमाचल : फर्जी दस्तावेजों से लिया 95.61 लाख रुपए का लोन, चार लोगों पर F.I.R

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021